उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के खखरेरू थाना क्षेत्र के औढ़ेरा गाँव में सोमवार की शाम बाइकों की भिड़ंत में अधेड़ गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था मे उसको इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। जहां उसकी हालत गंभीर देख परिजन उसको प्रयागराज के लिए रेफर करा कर लेकर जा रहे थे तभी उसकी रास्ते में मौत हो गई। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के हकीमपुर गांव निवासी स्व0 सुलेमान का 51 वर्षीय पुत्र नफीस अहमद सोमवार की शाम बाइक से सामान लेने जा रहे थे। तभी औढ़ेरा गांव के समीप सामने से आ रही बाइक से उसकी भिड़ंत हो गई।जिससे वह गम्भीर रूप से घायल हो गया। परिजन उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे जहां हालत गंभीर होने पर परिजनों ने प्रयागराज के लिए रेफर करा लिया। घर वाले उसे इलाज के लिए प्रयागराज ले जा रहे थे। तभी रास्ते में उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

