उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के हसवा विकास खंड के सातों जोगा ग्राम पंचायत के खेलकूद परिसर में सातों प्रीमियर लीग टूर्नामेंट के सेकेंड सेमीफाइनल मुकाबला में नरैनी और जगतपुर के मध्य क्रिकेट मैच का 14- 14 ओवरों का शुभारंभ हुआ। जिसमें जगतपुर टीम के खिलाडियों ने पहले टांस जीत कर गेद बाजी करने का फैसला किया। 14 ओवर में 9 विकेट खोकर 147 रन बना कर जबरजस्त खिलाडिय़ों ने जमकर अपने अपने बैटिंग का प्रदर्शन किया। जबकि दूसरी टीम जगतपुर के खिलाडिय़ों ने 146 पर आल आउट हो गई।1 रन की बढ़त से नरैनी टीम के खिलाडियों ने बाजी मार दिया।और सभी खिलाडियों ने गले लगा कर एक दूसरे को बधाई दिया। नरैनी टीम की ओर से विजयी हुए सानू को जितेंद्र ने मैन ऑफ द मैच का ट्राफी दे सम्मानित किया । क्रिकेट टीम संरक्षक ग्राम प्रधान सजीव सिंह ने बताया कि सरकार ने गाव के युवाओं को विभिन्न खेलों में आगे लाकर जनपद स्तर लेकर प्रदेश स्तर पर पहचान बने सकें। उधर – फोर्थ क्वाटर फाइनल मुकाबला- जगतपुर और सातों धरमपुर के बीच मध्य खेला गया। जिसमें टांस जीत कर बल्लेबाजी करते हुए 12 ओवर में 9 विकेट खोकर 118 रन बनाए। जिसमें लक्ष्य का पीछा करते हुए जगतपुर ने 9 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 119 बना कर आल आउट हो गये। जगतपुर की तरह से मैन ऑफ द मैच में रगंई सिंह ने ट्राफी दे सम्मानित किया गया। इस मौके पर कमेटी के सदस्य ऋषिकांत त्रिपाठी ,गोविंद मिश्रा, राज सिंह, विनय सिंह ,कपिल सिंह, अभिषेक सिंह, ज्ञानेंद्र सिंह,रजनीश मिश्रा ,चेतन त्रिपाठी आदि लोग मौजूद रहे।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!