उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के सुल्तानपुर घोष थाना क्षेत्र में नाज भट्ठा और कोल्ड स्टोर के बीच बीते बुधवार की देर शाम हुई भीषण सड़क दुर्घटना ने चार परिवारों की खुशियां छीन लीं। दो मोटर साइकिलों की आमने-सामने टक्कर में अब मृतकों की संख्या बढ़कर चार हो गई है। बीती रात्रि को जिला अस्पताल में इलाज के दौरान गंभीर रूप से घायल मोतीलाल पुत्र रघुवीर निवासी मोहम्मदपुर गौती ने भी दम तोड़ दिया। सड़क हादसे में तौरा गांव निवासी दुर्गेश पुत्र सुखराज उम्र लगभग (26) वर्ष, भैरवा कला गांव निवासी कमलेश पुत्र स्वर्गीय दर्शन उम्र लगभग (50) वर्ष थाना सुल्तानपुर घोष व हुसैनगंज थाना क्षेत्र के पतरहा गांव निवासी मनपाल सिंह पुत्र फूल सिंह उम्र लगभग (40) वर्ष की मौके पर ही मौत हो गई थी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि तीनों ने घटना स्थल पर ही दम तोड़ दिया, जबकि दो अन्य मोतीलाल पुत्र रघुवीर निवासी मोहम्मदपुर गौती थाना सुल्तानपुर घोष व श्याम सिंह पुत्र फूल सिंह निवासी पतरहा थाना हुसैनगंज गंभीर रूप से घायल हो गए थे। जिन्हें सामुदायिक स्वास्थ केंद्र हथगाम में डाक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया था। जहां पर चिकित्सकों ने उन दोनों को बचाने की भरसक कोशिश की, लेकिन देर रात इलाज के दौरान मोतीलाल पुत्र रघुवीर की सांसें थम गईं। मोतीलाल की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। वहीं दूसरे घायल श्याम सिंह का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। डॉक्टरों के अनुसार उसकी हालत गंभीर बनी हुई है और उसे निगरानी में रखा गया है। वहीं जांच में जुटी पुलिस थाना प्रभारी निरीक्षक तेज बहादुर सिंह चंदेल ने बताया कि प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार और देर शाम का अंधेरा हादसे की वजह सामने आ रही है। वहीं इस दर्दनाक सड़क हादसे ने एक बार फिर लापरवाही और तेज रफ्तार के खतरों को उजागर कर दिया है। हालांकि गांवों में शोक की लहर है और मृतकों के घरों में मातम पसरा हुआ है
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!