Spread the love

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के कस्बे में बीती रात शार्ट सर्किट के चलते एक रेडीमेड कपड़े की दुकान में आग लग गई। जिससे दुकानदार का लाखो का सामान जलकर खाक हो गया। जानकारी के अनुसार कस्बेके मुगल रोड पर स्थित लक्ष्मी होटल के बगल में नदीम निवासी मोहल्ला मुगलाही कस्बा बिंदकी कोतवाली बिंदकी की रेडीमेड कपड़े की मोनू गारमेंट्स नाम की दुकान है। गुरुवार की सुबह लगभग 6ः30 बजे बिजली के शार्ट सर्किट से रेडीमेड की मोनू गारमेंट्स दुकान में आग लग गई। आग लगने की घटना के बाद हड़कंप मच गया मौके पर भारी भीड़ लगगई। सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड पहुंची। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक बिंदकी हेमंत कुमार मिश्रा भी पुलिस बल के साथ पहुंचे। काफी प्रयास के बाद आग को बुझाया जा सका तब तक 10 लाख रुपए से अधिक कीमतके रेडीमेड के कपड़े जलकर खाक हो गए।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By