उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के बकेवर थाना क्षेत्र के अंतर्गत बेंता कंजरन डेरा गांव निवासी के 35 वर्षीय जय सिंह कंजर पुत्र रामकरण जो शकूरा तिराहे के समीप शहीद भट्टा में मुनीम था, बुधवार देर रात भट्टे में ही मिट्टी डलवाते समय अज्ञात ट्रैक्टर नीचे आकर गंभीर रूप से घायल हो गया था। घटना के बाद परिजन व भट्टे के कामगार उसको शकुरा तिराहे पर प्राथमिक उपचार के लिए ले गए जहां पर स्थानीय चिकित्सों ने उसे कानपुर के लिए रेफर किया। जहां कानपुर के हैलेट ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई। मृतक जयसिंह के परिजनों ने बताया कि उसका विवाह ममता के साथ करीब पंद्रह साल पहले हुआ था। उसके चार बच्चे, ऋतिक 8 वर्ष, शौर्य 6 वर्ष, छोटू 4 वर्ष, व बेटी परी 3 वर्षीय है। दुर्घटना में उसके कमर के निचला हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया था। जय सिंह की मौत की सूचना पाने के बाद मां सोनकली व पत्नी ममता समेत बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। इस बाबत बकेवर थाना अध्यक्ष तुषार श्रीवास्तव ने बताया कि पत्नी ममता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है, शव को पीएम के लिए रवाना किया गया है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

