उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले में अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा के पदाधिकारियों ने चौधरी राजेश यादव, प्रदेश उपाध्यक्ष के नेतृत्व में खागा उपजिलाधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजकर ‘यादव जी की लव स्टोरी’ नामक फिल्म पर प्रतिबंध लगाने की मांग की है। महासभा का आरोप है कि उक्त फिल्म में लड़की को यादव समाज (हिंदू धर्म) से तथा लड़के को मुस्लिम धर्म से दर्शाया गया है, जिससे समाज के लोगों की भावनाएं आहत हो रही हैं। संगठन ने कहा कि इस प्रकार की फिल्में सामाजिक सौहार्द को प्रभावित कर सकती हैं। प्रदेश उपाध्यक्ष चौधरी राजेश यादव ने ज्ञापन में उल्लेख किया है कि उत्तर प्रदेश में उच्च न्यायालय के आदेशानुसार जाति आधारित सम्मेलनों और रैलियों पर रोक है। इसके बावजूद जाति व धर्म आधारित विषयों पर फिल्म निर्माण कर प्रदेश के शांत वातावरण को प्रभावित करने का प्रयास किया जा रहा है। महासभा ने मांग की है कि ऐसी किसी भी फिल्म के निर्माण अथवा प्रदर्शन की अनुमति न दी जाए, जिससे किसी जाति या धर्म विशेष की भावनाएं आहत हों। साथ ही फिल्म के विरुद्ध आवश्यक कानूनी कार्रवाई किए जाने की भी मांग की गई है। ज्ञापन देने में नरसिंह यादव, भूप सिंह, वीर सिंह, अंशु यादव, सुघर सिंह यादव, शिव सिंह यादव, प्रमोद यादव (एडवोकेट), दिग्विजय सिंह (एडवोकेट), अंकित यादव, समरजीत यादव, नागेंद्र यादव, राजन यादव (प्रधान प्रतिनिधि), प्रकाश यादव, भीम सिंह यादव, पप्पू यादव (प्रधान), आकाश यादव सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!