उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की फ्लाइंग स्क्वॉड टीम ने बोर्ड परीक्षा के प्रथम पाली के दौरान 5 मुन्नाभाई को पकड़ा है जो दूसरे अभ्यर्थी के जगह गणित का पेपर दे रहे थे। फ्लाइंग स्क्वॉड टीम की इस कार्यवाई से परीक्षा केंद्र में हड़कंप मच गया। यह पांचों मुन्नाभाई ओपी यादव इंटर कॉलेज,मेवाराम विद्या ज्ञानया इंटर कॉलेज और आदर्श उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सीतापुर के छात्र की जगह दूसरे लोग परीक्षा दे रहे थे। इतना ही नहीं इनके एडमिट कार्ड में भी परीक्षा दे रहे मुन्नाभाई का फोटो लगा हुआ था। डीआईओएस के मुताबिक पकड़े गए मुन्नाभाई को पुलिस को सुपुर्द कर दिया गया है और आगे जिन विद्यालय का इस पूरे मामले में प्रकाश में आया उनके खिलाफ भी दंडात्मक कार्यवाई की जाएगी।

राकेश सिंह (डीआईओएस, फतेहपुर) ने बताया की देखिए जनपद में हाईस्कूल-इंटर मीडिएट की जो परीक्षा चल रही है। तो प्रथम पाली में हमारे पास कल एक इनपुट प्राप्त हुआ था कि कुछ इस तरह के बच्चे हैं जो दूसरे के स्थान पर परीक्षा दे रहे हैं। तो उन सेंटरों में मेरे द्वारा विशेष निर्देश दिया गया, तो उस सेंटर के विशेष जो आंतरिक सचल दल है और स्टेटिक और केंद्र व्यवस्थापक के द्वारा सर्चिंग की गई तो पंडित दीनदयाल इंटर मीडिएट कॉलेज, दानियालपुर है, यहाँ पर पाँच बच्चे दूसरे के स्थान पर परीक्षा देते हुए पकड़े गए हैं। जो एक ओपी यादव इंटर कॉलेज का बच्चा है, दो बच्चे जो है मेवाराम विद्या ज्ञान इंटर कॉलेज के हैं और आदर्श उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सीतापुर, बहरामपुर दो बच्चे हैं। यानी कुल पाँच बच्चे हैं जो दूसरे के स्थान पर, उनके द्वारा एक्सेप्टेंस दे दी गई है कि हम दूसरे की जगह पर हैं।और उन्होंने कुछ लोगों के नाम भी बताए हैं कि किसके कहने पर वो बैठे थे।तो इस प्रकार ये पाँचों परीक्षार्थी जो हैं पकड़े गए हैं और उनको थाने पर दे दिया गया है और एफआईआर की कार्यवाई जो है की जा रही है। और इसमें जो संबंधित विद्यालय जहाँ से बच्चे पंजीकृत थे। उनकी मान्यता प्रत्याहरण और उनके विरुद्ध भी एफआईआर में नाम उनका सम्मिलित कराकर उनके विरुद्ध भी कड़ी कार्यवाई की जाएगी। ये पाँचों बच्चे प्रथम पाली के गणित का पेपर था ।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

