उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के हथगांम थाना क्षेत्र के बघइला गांव में निर्माणधीन मकान में शटरिंग लगाते समय कारीगर नीचे गिरकर घायल हो गया। घायल अवस्था मे उसको इलाज के लिए नज़दीकी स्वास्थ केंद्र पहुँचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के बघइला गांव निवासी रामलाल का 35 वर्षीय पुत्र महेश जो शटरिंग कारीगर है। वह गांव में निर्माणधीन मकान में शटरिंग लगा रहा था।

तभी वह नीचे गिरकर घायल हो गया हादसे की जानकारी उसके साथियों को हुई तो तुरंत उसको इलाज के लिए हथगांम सीएचसी लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद सरकारी एंबुलेंस से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वहीं जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

