उत्तर प्रदेश फतेहपुर जनपद में पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में मिशन शक्ति फेज 5.0 के अंतर्गत महिलाओं एवं बालिकाओं के उत्थान, स्वावलंबन और सशक्तिकरण हेतु विभिन्न थानों द्वारा “बहू-बेटी सम्मेलन” का भव्य आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के तहत महिलाओं और बालिकाओं को साइबर अपराध, नारी सुरक्षा, महिला सशक्तिकरण, दहेज मृत्यु, अपहरण जैसी गंभीर घटनाओं की रोकथाम एवं कानूनी अधिकारों के बारे में जागरूक किया गया। शक्ति दीदियों, आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों एवं आशा बहुओं के सहयोग से गांवों व स्कूलों में सम्मेलन आयोजित कर महिलाओं, किशोरियों एवं परिवारों को मानसिक स्वास्थ्य, सुरक्षा उपायों, सरकारी योजनाओं और विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई।इसके साथ ही स्कूलों एवं कॉलेजों में विशेष अभियान चलाकर युवाओं को अपराध के दुष्परिणामों से अवगत कराया गया। पुलिस विभाग ने स्पष्ट किया कि महिलाओं एवं बेटियों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और समाज के प्रत्येक वर्ग की सहभागिता से ही सामाजिक अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सकता है। इस आयोजन से जनपद में महिला सशक्तिकरण को नई गति मिलने की उम्मीद जताई गई है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

