उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के गाजीपुर थाना क्षेत्र के बड़ा गांव मछरिया गाँव में ट्रैक्टर में पालेशर मशीन लगाकर धान की कुटाई करते समय युवक का हाथ मशीन की चपेट में आ जाने से हाथ क्षतिग्रस्त हो गया। जिसकी जानकारी उसके परिजनों को हुई तो तुरंत उसको इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के बड़ा गांव मछरिया गांव निवासी राजू का 23 वर्षीय पुत्र शोनु गाँव मे अपने बाबा कपिल के ट्रैक्टर में लगी पालेशर मशीन से धान की कुटाई कर रहा था।

तभी उसका हाथ मशीन की चपेट में आकर क्षतिग्रस्त हो गया। जिसकी जानकारी उसके बाबा कपिल को हुई तो तुरंत फोन कर घटना की सूचना सरकारी एंबुलेंस को दिया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एंबुलेंस ने घायल अवस्था में शोनूनका इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!