उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले में रमजान के पहले अशरे में मस्जिदों में होने वाली तरावीह में कुरान पाक का मुकम्मल होने का सिलसिला शुरू हो गया है। शनिचर की रात मोहल्ला अरबपुर की मस्जिद में तरावीह में हाफिज मोहम्मद जुबेर ने कुरान पाक मुकम्मल किया। इस मौके पर खुदबा देते हुए जामा मस्जिद के पेश इमाम शहीद रजा ने कुरान पाक की मुकद्दस किताब का जिक्र किया हम सब को इसके बताए हुए तरीके पर ही चलना चाहिए। वह कुरान पाक पूरी दुनिया के लोगों के लिए मिसाल है। जिस पर अमल करके इंसान अपनी जिंदगी को सावर सकता है। जिक्र अल्लाह तकरीर भी किया गया मिलाद शरीफ व दरूदो सलाम पढ़ा गया रोजदारों ने अल्लाह ताला की बारगाह में अपने-अपने गुनाहों की माफी मांगी वह दुनिया से रुखसत हो चुके अपने हेलो आयल की मफरत वह मुल्क में अम्लों अमन आपसी भाईचारा वह मोहब्बत वह तरक्की के लिए दुआएं मांगी।

तरावीह मुकम्मल होने पर नमाजियों को कमेटी की तरफ से फूल मिठाई लोगों के बीच बांटी गई। मोहम्मद अयूब एडवोकेट, सिकंदर भाई, आफक प्रधान, नजमी कमर, हाफिज शहीद रजा, शारिब कमर ,आज़मी पत्रकार, हाफिज मोहम्मद जुबेर, राशिद अंकल, डॉ अफाउल्लाह, मिराज, सगीर भाई मिस्त्री, शोएब, मुन्ना, अजल कमर, इरफान काजमी, शमशाद अहमद सिद्दीकी, जिया सिद्दीकी, इमरान, अमजद, सोहेल, मोहम्मद असगर, आदि लोग रहे।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!