उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के जहानाबाद कस्बे में काफी समय से बीमार चल रही महिला को इलाज के लिए निजी हास्पिटल ले गये जहां इलाज से पहले ही उसने दम तोड़ दिया। वहीं मृतिका के पुत्र ने डॉक्टर पर लापरवाही का अरोप लगाया है। जानकारी के अनुसार जहानाबाद थाना क्षेत्र के गाँव गढ़ी जार निवासी सुखराम की 50 वर्षीय पत्नी चुनकी देवी जो पिछले कुछ वर्षो से बीमार चल रही थी। बताते है कि उसके टीबी हो गयी थी। उसका इलाज किया जा रहा था शनिवार की दोपहर हालत बिगडने पर घर वाले उसे इलाज के लिए जहानाबाद कस्बा के सेवा सदन हास्पिटल ले गये। जहां गेट के अन्दर पहुंचने से पहले ही डॉक्टर ने इलाज करने से मना कर दिया और वापस ले जाने के लिए कहा इसी दौरान महिला ने गेट पर ही दम तोड़ दिया। वहीं साथ में इलाज कराने गये पुत्र ने डॉक्टर पर गलत इंजेक्शन लगाने का आरेप लगाया। बताया कि इन्जेक्शन लगते ही उसकी मां की हालत बिगड़ गयी और कुछ देर बाद उसकी मां ने दम तोड़ दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिर्पोट के बाद ही मौत का कारण ज्ञात हो सकेगा।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

