उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले में मिशन शक्ति फेज 5.0 के तहत जनपद फतेहपुर में महिलाओं एवं बालिकाओं के उत्थान, स्वावलंबन और सशक्तिकरण हेतु “बहु-बेटी सम्मेलन” का भव्य आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम पुलिस अधीक्षक फतेहपुर के निर्देशन में जनपद के विभिन्न थानों द्वारा संचालित किया गया। सम्मेलन का उद्देश्य महिलाओं और किशोरियों को साइबर अपराध, महिला सुरक्षा, नारी सुरक्षा, दहेज मृत्यु, अपहरण और अन्य गंभीर घटनाओं से बचाव और उनके कानूनी अधिकारों की जानकारी देना था। कार्यक्रम में शक्ति दीदियों, ऑगनवाड़ी कार्यकत्रियों और आशा बहुओं के माध्यम से गांवों और स्कूलों में जागरूकता अभियान चलाया गया। इस अवसर पर महिलाओं, किशोरियों और उनके परिवारों को मानसिक स्वास्थ्य, सुरक्षा, सरकारी योजनाओं और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई। साथ ही स्कूलों और कॉलेजों में विशेष अभियान चलाकर युवाओं को अपराध के दुष्परिणामों के प्रति सचेत किया गया। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि महिलाओं और बेटियों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और समाज के प्रत्येक वर्ग की सहभागिता से ही इन सामाजिक अपराधों पर प्रभावी रूप से अंकुश लगाया जा सकता है। इस आयोजन से महिला सशक्तिकरण को नई गति मिली है और समाज में जागरूकता बढ़ी है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Total Views: 0

By

Share
Share