उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले में संदिग्ध अवस्था में वृद्धा ने आम के पेड़ पर दुपट्टे से फंदा लगा कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर लिया। वृद्धा के भतीजे राजकुमार की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव का पंचायत नामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतिका की मौत पर एक भतीजे ने हत्या कर शव को पेड़ में लटकाए जाने का आरोप लगाया। जानकारी के अनुसार जाफरगंज थाना क्षेत्र के मंसूरपुर ग्राम पंचायत के मजरे आवरखेड़ा गाँव निवासी राधा उम्र लगभग 65 वर्ष की शादी बिंदकी कोतवाली के गाँव मुसवापुर स्व0 रामआसरे के साथ हुई थी। पति की मौत के बाद लगभग 40 वर्षो से भाई बाबूलाल के घर मे रह रही थी। शनिवार सुबह आठ बजे भाई का परिवार गन्ने के खेत गया था। मृतिका के भतीजे राजकुमार की पत्नी वंदना घर मे थी। वृद्धा के घर से गायब होने पर वंदना खेतों की तरफ गई जहां वृद्धा आम के पेड़ में दुपट्टे के सहारे फांसी पर लटकी थी। बहू ने यह बात परिजनों से बताई। भतीजे राजकुमार की सूचना पर पहुची पुलिस ने शव का पंचायत नामा भर कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। घटना स्थल से तीस मीटर दूर पानी का स्टील का डिब्बा एवं चप्पल पड़े थे। मृतिका के एक भतीजे ने हत्या कर शव लटकाये जाने का आरोप लगाया। थाना प्रभारी धनंजय सरोज ने बताया कि परिजनों की सूचना पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्यवाई की जाएगी।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

