उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले में जय गुरुदेव मंदिर के वार्षिक उत्सव के अवसर पर मंत्र उच्चारण और हवन पूजन के साथ भव्य आयोजन किया गया। उत्सव के दूसरे दिन, रविवार को मंदिर परिसर में विशाल भंडारे का आयोजन हुआ, जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया और आशीर्वाद पाया। जानकारी के अनुसार, बिंदकी कस्बे के निकट खिदिरपुर गांव के समीप स्थित जय गुरुदेव मंदिर में दो दिवसीय वार्षिक उत्सव का आयोजन किया गया। पहले दिन और दूसरे दिन दोनों ही दिन हवन पूजन किया गया। भंडारे का कार्यक्रम रविवार को दोपहर 1:00 बजे से प्रारंभ हुआ। भंडारे में बिंदकी कस्बा के अलावा खिदिरपुर, भवानीपुर, अमेना, जबरापुर, गुलाबपुर, जाफराबाद, शाहपुर, जैनपुर, बसंती खेड़ा, दरियापुर, डीघ और छीछा सहित आसपास के गांवों के हजारों श्रद्धालुओं ने भाग लिया। श्रद्धालुओं ने मंदिर में स्थापित देवी-देवताओं की पूजा-अर्चना की, मन्नत मांगी और प्रसाद ग्रहण कर धन्य हुए। भंडारे के साथ-साथ बच्चों के लिए मंदिर परिषद में झूलों का भी आनंद लिया गया। मंदिर परिसर को भव्य सजावट से सजाया गया था, जिससे उत्सव की रौनक और बढ़ गई।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

