उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की बिन्दकी कोतवाली क्षेत्र के जोनिहा के समीप रविवार की सुबह प्राइवेट बस की चपेट में आ जाने से बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गयी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार गाजीपुर थाना क्षेत्र के काजीपुर गांव निवासी शिव भजन का 54 वर्षीय पुत्र रामकरन बाइक पर सवार होकर बिन्दकी कोतवाली क्षेत्र के अर्न्तगत जबरापुर निमंत्रण में गया था। रविवार की सुबह 8 बजे गांव वापस लौटते समय बाइक जैसे ही जोनिहा के पास पहुंची तभी तेज रफ्तार प्राइवेट बस ने टक्कर मार दिया। जिससे अधेड की घटना स्थल पर ही मौत हो गयी। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुये बस को अपने कब्जे में ले लिया है। हादसे के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

