उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के असोथर थाना क्षेत्र के कधिया गांव में महिला ने फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर लिया। जिसकी जानकारी पुलिस को हुई तो मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतिका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार असोथर थाना क्षेत्र के कंधिया गांव निवासी भोला प्रसाद की 50 वर्षीय पत्नी रानी देवी ने मानसिक तनाव के चलते फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। बताया जा रहा है कि मृतका के दो पुत्र महेश व कमलेश की मौत हो गयी थी। तब से रानी देवी मानसिक तौर से विक्षिप्त हो गयी थी। जिसके कारण ही उसने घटना को अंजाम दिया है। वहीं घटना की सूचना पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने मृतिका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

