उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की कल्यानपुर थानां पुलिस द्वारा चोरी की घटना का खुलाशा करते हुये संलिप्त एक आरोपी को चोरी के माल सहित गिरफ्तार किया गया। कल्यानपुर थाने पर पंजीकृत मु0अ0सं0 – 53 /2026 धारा 305 बीएनएस बनाम अज्ञात व मु0अ0सं0 54/2026 धारा 305 बीएनएस बनाम अज्ञात चोरी का खुलासा करते हुए आरोपी शम्भू शरण शर्मा के 19 वर्षीय पुत्र निशांत शर्मा निवासी तुरी थाना मेन जनपद गया बिहार हाल पता ग्राम कंसपुर थाना कल्यानपुर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से एक अदद ड्रोन कैमरा सेट मय बैटरी चार्जर सम्बंधित मु०अ०सं० – 53/2026 धारा 305/317(2) बीएनएस व 10 अदद लकड़ी के पटरे, 03 अदद लकड़ी के बने हुए खिड़की के दरवाजे का फ्रेम, 01 अदद साइकिल, 01 अदद सोलर पैनल व 01 अदद कुल्हाड़ी सम्बंधित मु०अ०सं०- 54/2026 धारा 305/317(2) बीएनएस बरामद किया। गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर मुकदमा में धारा 317(2) बीएनएस की बढोत्तरी करते हुये गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय भेजा गया। आपको बताते चले रामकरन पुत्र श्यामलाल निवासी खरौली थाना औंग द्वारा दी गयी तहरीरी सूचना बाबत अज्ञात चोरों द्वारा आवेदक के रिश्तेदार चन्द्रशेखर पुत्र शिवबालक निवासी नासिरगंज थाना कल्यानपुर के घर से एक अदद ड्रोन कैमरा सेट मय बैटरी चार्जर चोरी कर लिये जाने के सम्बन्ध में पंजीकृत मु0अ0सं0– 53/2026 धारा 305 बीएनएस बनाम अज्ञात व दिनांक 28.02.2026 को महेश सिंह पुत्र स्व0 रक्षपाल सिंह ग्राम कंसपुर थाना कल्यानपुर द्वारा दी गयी तहरीरी सूचना बाबत अज्ञात चोरों द्वारा आवेदक के घर से 01 सोलर पैनल,01 कुल्हाडी व गांव के ही रहने वाले रामशंकर पुत्र स्व0 रामकिशुन विश्वकर्मा की दुकान से 10 लकड़ी के पटरे, 3 लकड़ी के बने हुए खिड़की के दरवाजे का फ्रेम,01 साइकिल चोरी कर लिये जाने के सम्बंध में पंजीकृत मु0अ0सं0 54/2026 धारा 305 बीएनएस बनाम अज्ञात दर्ज किया गया था।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!