उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के हसवा विकास खंड के सातों जोगा ग्राम पंचायत के खेलकूद परिसर में सातों प्रीमियर लीग टूर्नामेंट के आखिरी फाइनल मैच देखने के लिए सैकड़ों लोगों की भीड़ उमडी। क्रिकेट समारोह में मुख्य अतिथि पूर्व जिला पंचायत सदस्य धीरेंद्र प्रताप सिंह, वर्तमान जिला पंचायत सदस्य ज्ञान मती सहित अन्य जनप्रतिनिधि पहूंचे। जहाँ ग्राम प्रधान प्रतिनिधि संजीव सिंह, ने अतिथियों को फूलों की माला डाल कर स्वागत किया गया।रविवार को दोपहर 12 क्रिकेट टीम के खिलाड़ी फील्ड मौजूद हुई।फाइनल मुकाबला में नरैनी और जेसीबी इलेवन सातों जोगा के मध्य क्रिकेट 16 -16 ओवरों का मैच शुरू किया गया। जिसमें टास जीत कर नरैनी पहले बल्लेबाजी करते हुए 11 .4 ओवर में 95 रन बनाकर आल आउट हो गई । जेसीबी इलेवन सातों जोगा टीम के खिलाडिय़ों ने 9.5 ओवर में 96 रन बनाकर विजेता हुई।वही 1 रन की बढ़त से नरैनी टीम के खिलाडियों ने बाजी मार दिया।और सभी खिलाडियों ने गले लगा कर एक दूसरे को बधाई दिया। जेसीबी इलेवन सातों जोगा टीम की ओर से विजयी हुए हिमाशु त्रिपाठी को पूर्व जिला पंचायत सदस्य धीरेंद्र प्रताप सिंह एवं ग्राम प्रधान प्रतिनिधि संजीव सिंह ने मैन ऑफ द मैच का ट्राफी दे सम्मानित किया। क्रिकेट टीम संरक्षक ग्राम प्रधान प्रतिनिधि सजीव सिंह ने बताया कि जेसीबी सातों जोगा टीम के विजेता कप्तान गोलू को नगद 21 हजार रुपये देकर सम्मानित किया गया।वही उप कप्तान ऋषि को 11 हजार रुपये देकर सम्मानित किया गया। और अन्य प्लेयर्स को गिफ्ट देकर सम्मानित किया गया।

सरकार ने गाव के युवाओं को विभिन्न खेलों की शुरुआत गाँव गाँव के खेलकूद मैदान में गाँव के युवा वर्ग खेल कर अपने गाँव से लेकर जनपद स्तर लेकर प्रदेश स्तर पर पहचान बने सकें। आज यही कारण है कि गाँव गाँव के युवाओं वर्ग क्रिकेट खेलने के लिए दिन भर अपने बल्लेबाजी और गेंदबाजी के लिए किस्मत आजमा रहे हैं। इस मौके पर नरैनी ग्राम प्रधान प्रतिनिधि सिंटू सातो सुल्तानपुर प्रधान प्रतिनिधि अजीत यादव, शशी बाबा, उमांकात त्रिपाठी, कमेटी के सदस्य ऋषिकांत त्रिपाठी ,गोविंद मिश्रा, राज सिंह, विनय सिंह, कपिल सिंह, अभिषेक सिंह, ज्ञानेंद्र सिंह, रजनीश मिश्रा, चेतन त्रिपाठी, कल्लू सिंह, नितेश सिंह, आदि लोग मौजूद रहे।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

