उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के।मलवा थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे 2 पर सौरा गांव के ओवर ब्रिज पर आगे चल रहे ट्रक ने अचानक ब्रेक लिया जिससे पीछे चल रहे ट्रक की भिडन्त हो गई। जिससे दोनों ट्रक चालक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल अवस्था में दोनों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर उनका इलाज कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार पंजाब प्रांत के हरियाणा के अंबाला मुजफ्फर नगर निवासी राज पाल का 52 वर्षीय पुत्र भूप सिंह अम्बाला से राँची के लिए ट्रक में ल्यूमिनस की बैटरी लोड कर जा रहा था।

जब उसका ट्रक मलवा थानां क्षेत्र के नेशनल हाइवे दो पर सौरा गाँव में स्थित ओवर ब्रिज पर पहुंचा उसी समय उसने किसी काम से ट्रक को ब्रेक लगाया तभी पीछे चल रहा राजस्थान प्रान्त के अलवर के किशनगढ़ पास थानां क्षेत्र के खानपुर गाँव निवासी इशहाक खान का 28 वर्षीय पुत्र माहुन खान ट्रक पर कोटा से मार्बल लोड कर कलकत्ता जा रहा था। वह अपने आगे चल रही बैटरी लदी ट्रक से टकरा गया। जिससे दो ट्रक चालक गम्भीर रूप से घायल हो गए।

घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने सरकारी एंबुलेंस के ईएमटी अनिल कुमार व पायलेट प्रमोद के साथ भूप सिंह को दूसरी एंबुलेंस से माहुन खान को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचवाया। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर ने घायल का उपचार कर रहे थे। तभी प्राइवेट एम्बुलेन्स चालक भूप सिंह को किसी प्राइवेट हास्पिटल इलाज कराने लेकर चलें गये।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!