उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के मलवा थाना क्षेत्र के सचौली गांव की मोड पर रोड किनारे खेल रही किशोरी ट्रैक्टर की टक्कर से गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार सदर कोतवाली क्षेत्र के सनगांव गांव निवासी स्वर्गीय फरीद की पत्नी चांदनी अपनी 12 वर्षीय पुत्री मायरा के साथ मलवा थाना क्षेत्र के सचौली गांव खोदे जा रहे आलू की खेत से बिनाई करने गई थी।

उसकी पुत्री मायरा रोड किनारे खेलने लगी तभी रोड से निकला ट्रैक्टर उसको जोरदार टक्कर मारते हुए निकल गया। ट्रैक्टर की टक्कर से मायरा गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे की जानकारी उसकी मां को हुई तो तुरंत फोन कर घटना की सूचना सरकारी एंबुलेंस को दी गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एंबुलेंस ने घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!