Spread the love

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की खागा कोतवाली क्षेत्र के हरदो गांव के समीप अचानक बाइक सवार के सामने आए कुत्ते को बचाने के प्रयास से बाइक अनियंत्रित हो गई। जिससे बाइक पर सवार महिला गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार बांदा जनपद के कमासिन थाना क्षेत्र के राघवपुर गांव निवासी राम प्रकाश अपनी 25 वर्षीय पत्नी आरती देवी को बाइक पर सवार कर खागा कस्बे किसी काम से आ रहा था।

जब उसकी बाइक कोतवाली क्षेत्र के हरदो गांव के समीप पहुंचे तभी अचानक बाइक के सामने कुत्ता आ गया। कुत्ते को बचाने के प्रयास में बाइक अनियंत्रित हो गई। जिससे बाइक पर पीछे बैठी उसकी पत्नी आरती देवी रोड पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल अवस्था उसको इलाज के लिए हरदो सीएचसी पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद सरकारी एंबुलेंस से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वहीं जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By