उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के ललौली थाना क्षेत्र के अजमतपुर गाँव में उधारी का पैसा मांगने पर पडोसियों ने युवक को लाठी डन्डा व लोहे का राड मारकर घायल कर दिया। बीच बचाव करने पहुंची उसकी मां को भी हमलावरों ने पीट दिया। अस्पताल में भर्ती घायलो से मिली जनकारी के अनुसार अजमतपुर गांव निवासी राकेश कुमार तिवारी का पुत्र दीपक कुमार तिवारी को गांव के ही दीपक भाई सूरज रिश्तेदार अंकित राजकुमार पुत्र चैतू ने लाठी डन्डा व लोहे का राड मारकर घायल कर दिया। चीख पुकार सुन मां मंजू लता देवी पुत्र को बचाने आयी तो हमलावरों ने उसे भी बुरी तरह पीट दिया। घायल अवस्था में दीपक को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज करा रहे परिजनों ने बताया कि राजकुमार ने दीपक से 50 हजार रूपये उधार लिया था कई महीने बीत जाने के बाद जब उसने अपने उधारी के पैसे मांगे तो राजकुमार के पुत्र दीपक सूरज व अन्य दो लोग अंकित व स्वयं राजकुमार ने उसके पुत्र को बुरी तरह पीट दिया। उधर जब थाने में तहरीर दी तो पुलिस ने उनकी तहरीर न लेकर अपने मन मुताबिक तहरीर खिवा लिया है। घायल के परिजनों का कहना है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!