उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के हुसैनगंज थानां क्षेत्र के मकनपुर गाँव के समीप पानी भरे गड्ढे में युवती का शव मिलने से हड़कम्प मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के मकनपुर गाँव से एक किमी दूर बिलन्दा रोड किनारे गड्ढे में करीब (18) वर्षीय युवती का शव उतरता मिला। युवती ऑरेंज कलर का कुर्ता व काले रंग का लोवर पहने थी। युवती के गला दुपट्टा से कसकर बंधा था। शव पानी मे औंधे मुँह पड़ा था। गले में खरोच के निशान मिले। कमर के पिछले भाग में भी चोट के काले रंग निशान पाये गये। अज्ञात युवती का शव मिलने से क्षेत्र में हड़कम्प मच गया। भारी संख्या में ग्रामीणों भी भीड़ लग गई। ग्रामीणों की सूचना पर हुसैनगंज पुलिस ने शव को बाहर निकाला। सीओ सिटी प्रमोद कुमार शुक्ला घटना स्थल पर पहुँचे। फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुँचकर जांच पड़ताल की। मकनपुर गाँव मे राजकरन पाल के गेंहू के खेत के बगल में भट्ठे की ईंट पथाई के गड्ढे में भरे पानी में युवती की हत्या कर शव फेंकने की आशंका है। शव से करीब आठ मीटर दूर गेंहू की फसल टूटी मिली है। उसी स्थान पर युवती के बाल में लगाने वाला काले रंग का रबर और रबर में लगे प्लास्टिक के मूंगे भी बिखरे पड़े मिले है। जिससे लग रहा है कि युवती को इसी गेंहू के खेत मे दुप्पटे से गला दबाकर हत्या करने के बाद शव औंधे मुंह पानी मे फेंक दिया गया होगा। पुलिस के मुताबिक शव अकड़ गया था। करीब दस बारह घण्टे पहले की हत्या होने का अंदाजा लगाया जा रहा है। प्रभारी निरीक्षक आलोक पाण्डेय ने बताया कि शव की शिनाख्त बम्हरौली की संगीता (18) के रुप मे हो गयी है। मृतका के पिता संतलाल पासवान ने शव की पहचान कर ली है। थाना क्षेत्र के बम्हरौली के सन्त लाल पासवान ने बताया कि हथगाम थाना क्षेत्र के पट्टीशाह के मजरे कुर्मिन का पुरवा का युवक कोमल पटेल ने मेरी पुत्री संगीता को प्रेम जाल में फसाकर आर्थिक एवं शारीरिक शोषण करता था। पिता का आरोप है कि आरोपी बेटी को गलत जाति बताकर शादी करने की बात करता था। झांसे में युवक ने बेटी से 60 हजार रुपये भी ऐंठ लिया था। प्रभारी निरीक्षक आलोक पाण्डेय ने बताया कि संगीता के पिता ने युवक के खिलाफ हत्या का आरोप लगाया है। आरोपी कोमल पटेल सहित कुछ अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ हत्या व एससीएसटी एक्ट सहित गम्भीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपी की तलाश में पुलिस टीम गठित की गई है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!