Spread the love

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के हुसैनगंज थाना क्षेत्र के मानपुर मजरे महोई मे युवती द्वारा चप्पलों से मारने से क्षुब्ध होकर युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। सभी रोते बिलखते रहे। जानकारी के अनुसार मानपुर मजरे महोई गांव निवासी विनोद पुत्र राम सजीवन यादव ने जूट की रस्सी से फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। घर वालों का कहना है कि विनोद सुबह हैंड पाइप में पानी भरने के लिए गया हुआ था। वहीं पर अवध बिहारी लोधी की पुत्री पानी भरने गई थी। वही लड़की का शरीर लड़के से टच हो जाने के युवती द्वारा विनोद को चप्पलों से मारा। उस समय युवती के पिता अवध बिहारी लोधी और गांव के कई लोग भी मौजूद थे। जिससे क्षुब्ध होकर विनोद ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया है। मृतक की शादी तीन वर्ष पहले हुई थी। पत्नी का नाम श्वेता है। बच्चे नहीं हैं। घटना के बाद पत्नी व मां सावित्री देवी रो रो कर हाल बेहाल है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By