Spread the love

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की खागा कोतवाली क्षेत्र के रसूलपुर सानी गाँव में मामूली विवाद के चलते किशोर की गांव के ही कुछ लोगो ने गला दबाकर हत्या कर दी। वहीं पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में लिया है। जानकारी के अनुसार रसूलपुर सानी गांव निवासी रामप्रसाद लोधी का 14 वर्षीय पुत्र अंशू लोधी का शव गांव के समीप तालाब के किनारे से ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस ने बरामद कर भेजा है। वहीं पोस्ट मार्टम हाउस में मृतक के परिजनों ने बताया कि घटना के एक दिन पहले गांव के ही कमलेश का पुत्र अमन एवं पिता कमलेश पुत्र दर्शन व रिश्तेदार रातदत्त पुत्र विजयी झाडी रामपुर थाना मलवां ने उसके पुत्र बुलाकर गलादबाकर हत्या कर दी। घटना के बाबत जब जानकारी ली तो पिता ने बताया कि घटना से एक दिन पहले मामूली विवाद हो गया था। जिसकी खुन्नस को लेकर इन लोगो ने घटना को अंजाम दिया है। उधर पुलिस ने मृतक के परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज करते हुये एक को हिरासत में लेकर घटना की जाँच पड़ताल कर रही है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By