Spread the love

फतेहपुर। थरियांव थाना क्षेत्र के बिन्लदा कस्बे के समीप एनएच 2 में शनिवार की देर रात अज्ञात वाहन की चपेट में आ जाने से बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गयी। जबकि साला घायल हो गया। जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। जानकारी के अनुसार सदर कोतवाली क्षेत्र के मसवानी मोहल्ला कालिकन रोड़ निवासी मोती लाल का 35 वर्षीय पुत्र मनोज अपने साले अंशू पाल के साथ बाइक पर सवार होकर ससुराल हथगाम थाना क्षेत्र भुनगा का पुरवा जा रहे थे। रात लगभग 8 बजे जैसे ही यह लोग बिलन्दा के समीप एनएच 2 में पहुंचे तभी अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दिया। जिससे मनोज की घटना स्थल पर ही मौत हो गयी। जबकि उसका साला जिसे उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। वहीं पुलिस शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By