उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की सदर कोतवाली क्षेत्र के सनगांव गांव की मोड के समीप भाई के साथ बाइक सवार होकर ससुराल जा रही महिला चलती बाइक से गिरकर गम्भीर रूप से घायल हो गई। घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर महिला को भर्ती कर उसका इलाज कर रहे है। जानकारी के अनुसार हुसैनगंज थानां क्षेत्र के सेमरहटा गाँव निवासी सन्तोष की 23 वर्षीय पत्नी राधा देवी असोथर थानां क्षेत्र के सेमरी गाँव अपने मायके गई थी।

वहाँ से उसका छोटा 20 वर्षीय भाई अजीत कुमार उसको बाइक पर सवार कर उसकी ससुराल सेमराहटा गाँव छोड़ने जा रहा था। जब बाइक सदर कोतवाली क्षेत्र के सनगांव गांव की मोड से लिंक रोड़ पर पहुंची तभी अचानक बाइक पर सवार राधा देवी चलती बाइक से गिरकर गम्भीर रूप से घायल हो गई। फोन कर घटना की सूचना सरकारी एम्बुलेन्स को दी गई तो मौके पर पहुंचीं एम्बुलेन्स ने घायल अवस्था उसको इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं। घायल राधा देवी को अस्पताल लेकर पहुंचे उसके भाई अजीत कुमार ने घटना की जानकारी दिया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!