Spread the love

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के खखरेरुं थाना क्षेत्र के हरदासपुर गेरिया गांव के समीप अज्ञात चार पहिया वाहन की टक्कर से बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। जब तक उसको कहीं इलाज के लिए लेकर जाते हैं उससे पहले ही उसकी मौके पर दर्दनाक मौत हो गई। हादसे की जानकारी उसके परिजनों को हुई तो घर मे कोहराम मच गया। वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के हरदासपुर गेरिया गांव निवासी जागेश्वर का 35 वर्षीय पुत्र देव शरन बाइक पर सवार होकर घर से किसी काम के लिए निकला था। जब वह गाँव के बाहर पहुंचा तभी अज्ञात चार पहिया वाहन उसकी बाइक को टक्कर मारते हुए निकल गया। जिससे देव शरन गंभीर रूप से घायल हो गया जब तक उसको कहीं इलाज के लिए लेकर जाते उससे पहले ही उसकी मौके पर दर्दनाक मौत हो गई। वहीं घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वही पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे मृतक के जीजा शिव प्रसाद ने घटना की जानकारी दिया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By