उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के बकेवर थाना क्षेत्र के देवमई गांव के समीप बाइक और स्कूटी की भिडन्त में स्कूटी सवार की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के सुजावलपुर गांव निवासी गफूर अली का 45 वर्षीय पुत्र जाकिर अली स्कूटी पर सवार होकर घर से किसी काम के लिए निकला था। जब वह थाना क्षेत्र के देवमई गाँव के समीप पहुंचा तभी बाइक सवार से उसकी जोरदार भिडन्त हो गई जिससे जाकिर अली की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वही पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे मृतक के भतीजे रोशन अली ने घटना की जानकारी देते हुए बताया हादशे कि बाद से सभी का रोरो कर हाल बेहाल है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!