उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के गाजीपुर थाना क्षेत्र के चकमेतपुर गांव में अचानक कुत्ते ने हमला कर युवक को गंभीर रूप से घायल कर दिया। हादसे की जानकारी उसके परिजनों को हुई तो तुरन्त उसको इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत गम्भीर देखते हुए रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के चकमेतपुर गांव निवासी महराज का 35 वर्षीय पुत्र सूरज गांव निवासी युवक को रंग लगा रहा था। तभी युवक के पालतू कुत्ते ने सूरज दीन पर हमला बोल दिया।

जिससे सूरज दीन का गुप्तांग गंभीर रूप से छतिग्रस्त हो गया। जिसकी जानकारी उसके परिजनों को हुई तो तुरंत उसको इलाज के लिए गाजीपुर सीएचसी लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद युवक की हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया तो उसके परिजन अपने प्राइवेट वाहन से उसको जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहाँ ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं। घायल के साथ अस्पताल पहुंचे उसके भतीजे ने घटना की जानकारी दिया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

