Spread the love

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के मलवा थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे 2 पर मलवा कस्बे के ओवर ब्रिज के समीप अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार कल्यानपुर थाना क्षेत्र के ममरेजपुर गांव निवासी रामसेवक का 35 वर्षीय पुत्र अवधेश बाइक पर सवार होकर घर से किसी काम के लिए मलवा थाना क्षेत्र आया था। जब उसकी बाइक नेशनल हाईवे 2 मलवा थाना क्षेत्र के कस्बे के ओवर ब्रिज के समीप पहुंची तभी अज्ञात वाहन उसकी बाइक को टक्कर मारते हुए निकल गया। जिससे बाइक चालक अवधेश रोड पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। जब तक उसको कहीं इलाज के लिए लेकर जाते उससे पहले ही उसकी मौके पर दर्दनाक मौत हो गई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वही पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे मृतक के फुफेरे भाई शिव कुमार ने घटना की जानकारी दिया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By