उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के जहानाबाद थाना क्षेत्र के कलाना गांव के समीप नाले में गिरकर अधेड़ की मौत हो गई। हादसे की जानकारी परिजनों को हुई तो घर मे कोहराम मच गया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्ज में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के कलाना गांव निवासी स्वर्गीय बलिराम का 50 वर्षी पुत्र राजू गांव के समीप स्थित नाले में पेशाब कर रहा था। तभी नाले में गिरकर उसकी मौत हो गई घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को हुई तो मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे मृतक के पुत्र साजन ने बताया पिताजी नशे की हालत में नाले में पेशाब कर रहे थे। तभी नाले में गिरकर उनकी मौत हो गई है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

