उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की सदर कोतवाली क्षेत्र के आबूनगर चुंगी चौकी के समीप गुरूवार की दोपहर होली के पर्व में डीजे के तार दौड़ रहे करंट की चपेट में आ जाने से किशोर की हालत बिगड़ गयी। तुरन्त उसको इलाज के लिए अस्पताल पहुँचाया गया। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजन किशोर के शव को लेकर घर चले गये और कुछ देर बाद आधा सैकडा से अधिक लोग सदर अस्पताल पहुंच हंगामा शुरू कर दिया। वहीं सूचना पर कोतवाली प्रभारी सहित भारी पुलिस सदर अस्पताल पहुंच आक्रोशित लोगो को शान्त कराया। बाद में शव को लेकर अपने घर चले गये। जानकारी के अनुसार आबूनर चुंगी चौकी निवासी कल्लू रैदास का 15 वर्षीय पुत्र चन्दन उर्फ अभय होली के दूसरे दिन गुरूवार की दोपहर मोहल्ले में डीजे बजाने के लिए तार लगा रहा था। तभी वह करंट की चपेट में आ गया। जिस पर परिजन व मोहल्ले वासी उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे जहां इमरजेन्सी में तैनात डॉक्टर ने जाँच के उपरांत किशोर को मृत घोषित कर दिया। जिस पर परिजन शव लेकर घर चले गये। लगभग आधे घन्टे बाद आधा सैकडा से अधिक लोग दोबारा किशोर के शव को लेकर अस्पताल पहुंचे और डॉक्टर व वहां के स्टाफ से अभद्रता करते हुये गाली गलौज करते हुये आरोप लगाया कि डॉक्टर द्वारा सही से किशोर को नहीं देखा जिसके चलते उसकी मौत हो गयी। उधर घटना की जानकारी मिलने पर भारी पुलिस बल सदर अस्पताल पहुंचा और आक्रोशित परिजन व मोहल्ले वासियों को समझा बुझाकर वापस कर दिया। हालाकि घर वाले शव लेकर चले गये।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

