उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के असोथर थाना क्षेत्र के समदपुर मजरे सांतो धरमपुर गाँव में होली के पर्व पर घर के बाहर गाली गलौज कर रहे उडदंगियों को मना किया तो आधा दर्जन से अधिक लोगो ने घर के अन्दर घुस कर महिलाओं को लाठी डन्डा व लात घूसों से बुरी तरह पीट दिया। जिससे पांच महिलाए घायल हो गयी। तीन को अस्पताल में भर्ती कराया गया। जानकारी के अनुसार थाने के समदपुर मजरे सांतो धरमपुर गांव निवासी संतोष की 25 वर्षीय पत्नी वंदना देवी, रामकिशुन की पत्नी गायत्री देवी 30 वर्ष, रामखेलावन की 19 वर्षीय पत्नी माया देवी, रामबाबू की पुत्री काजल व रामखेलावन की पत्नी पुहाया को

गांव के ही बीरेन्द्र पुत्र रामशरन, प्रेम, राजकुमार पुत्रगण छोटे, सुमित अमित पुत्रगण बीरेन्द्र शिवपूजन पुत्र कपूर ने घर में घुस कर महिलाए व युवतिओं को लाठी डन्डा व लात घूसों से बुरी तरह पीटा जिससे महिलाए व युवतियां घायल हो गयी। उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान घायल गायत्री ने अरोप लगाते हुये बताया कि बीरेन्द्र व उनके साथी उसके घर के सामने शराब पीकर कर गाली गलौज कर रहे थे। मना करने पर प्रेम राजकुमार सुमित अमित व शिवपूजन घर के अन्दर घुसकर सभी को लाठी डन्डा व लातघूसों से पीट दिया। जिससे वन्दना गायत्री काजल व पुहाया घायल हो गयी। उसने बताया कि जब वह थाने पहुंची तो पुलिस ने शिकायती पत्र तो ले लिया लेकिन कोई कार्यवाई नही किया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!