G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के चांदपुर थाना क्षेत्र के सिकरी मजरे गोहरारी गाँव में गुरूवार की दोपहर घर में घुसकर महिला को पुरानी रंजिश को लेकर युवक ने गोली मार दिया। घायला अवस्ज में महिला को इलाज के लिए अस्पताल पहुँचाया गया। जहाँ डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे है उसकी हालत गंभीर बनी हुयी है। जानकारी के अनुसार थाने के सिकरी मजरे गोहरारी गांव निवासी लालजी की 48 वर्षीय पत्नी सियादुलारी घर के अन्दर घरेलू कार्य कर रही थी। इसी बीच गांव का ही रहने वाला भीम यादव पुत्र स्व0 हरी लाल ने घर में घुसकर सियादुलारी के गाल में गोली मार दिया। जिससे वह खून से लथपथ होकर जमीन में तडपने लगी गोली की आवाज सुन लोगो ने भीम को पकड लिया। लेकिन वह किसी तरह से छुडाकर मौके से भाग खडा हुआ। उधर घटना की सूचना पर मौके में पहुंची पुलिस ने घायल महिला को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां इलाज करा रहे परिजनों ने बताया कि लालजी का पुराना विवाद भीम रैदास से है। जिसकी साजिश के तहत भीम यादव ने गोली मारी है। बताते है कि डेढ वर्ष पूर्व भीम रैदास ने लालजी का पुत्र अमित पर दुष्कर्म का अरोप लगाया था तब से अमित जिला कारागार में बन्द है। उधर पुलिस घटना को लेकर कई पहलुओं में तहकीकात कर रही है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share