उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के हसवा कस्बे में हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी होली के दिन हसवा निवासी किशन शर्मा और उनके परिवार के सदस्यों ने तथा अन्य ग्रामीणों ने मिलकर ब्राह्मण मोहल्ले में श्याम प्रभु का दरबार सजाया गया है। इसके बाद किशन शर्मा सहित परिवार के सदस्यों और ग्रामीण भक्तों ने श्याम प्रभु की विधि विधान से पूजा अर्चना की गई। और श्याम प्रभु को अबीर गुलाल लगाने के साथ होली पर्व की शुरुआत भी की गई।पूजा अर्चना के बाद भक्तों को प्रसाद भी वितरित किया गया तथा श्याम प्रभु के जयकारे भी लगे। श्याम प्रभु के सजे दरबार में पूजा अर्चना करने के बाद भक्तों ने होली पर्व की शुरुआत की और एक दूसरे के ऊपर खूब अबीर और गुलाल लगाया तथा एक दूसरे को होली पर्व की शुभकामनाएं भी दी, इसके बाद डीजे की धुन में दोपहर से लेकर देर शाम तक भक्त भक्ति गीतों में नाचते गाते रहे। तथा एक दूसरे के ऊपर अबीर गुलाल भी उड़ाते रहे। वहीं देर शाम किशन शर्मा तथा विनोद शर्मा की अगुवाई में सभी भक्त श्याम प्रभु के दरबार में इकट्ठा हुए तथा श्याम प्रभु जी की विधिवत आरती की आरती के बाद एक बार फिर जयकारे लगे तथा सभी भक्तों को प्रसाद वितरित किया गया। इस मौके पर श्याम प्रभु जी के दरबार किशन शर्मा, विनोद शर्मा, करण सिंह, शिवनंदन सिंह, सूरज सिंह, निखिल सिंह, भौकी सिंह , मंगल कोविंद, अजय साहू, अमन सिंह और मोहित चौरसिया सहित सैकड़ो की संख्या में भक्त मौजूद रहे।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!