G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की हुसैनगंज थाना क्षेत्र के शिवपुर असनी गांव के समीप पैदल जा रहे राहगीर से बाइक सवार की भिडन्त हो गई। जिसमें दोनों घायल हो गए घायल अवस्था में उनको इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के शिवपुर असनी गांव निवासी बेनी का 35 वर्षीय पुत्र अमर पैदल घर से किसी काम के लिए निकला था।

जब वह रोड पर पहुंचा तभी थाना क्षेत्र के हैदरपुर इटौली गांव निवासी वीरेंद्र पटेल का 27 वर्षीय पुत्र रितेश पटेल बाइक पर सवार होकर सामने से आ गया। जिससे दोनों की भिडन्त हो गई जिसमें रितेश और अमर दोनों घायल हो गए। हादसे की जानकारी घायलो के परिजनों को हुई तो तुरंत उनको इलाज के लिए हुसैनगंज सीएचसी पहुंचाया।

जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद सरकारी एंबुलेंस से दोनो को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वही जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर घायलों को भर्ती कर उनका इलाज कर रहे हैं। घायल अमर के साथ अस्पताल पहुंचे उसके परिवारिक भाई नीरज ने घटना के बारे में जानकारी दिया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share