सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान के तहत किया गया थ्री एम रेडियम स्टिकर वितरित

उत्तर प्रदेश झांसी-खजुराहो हाईवे पर चलाया गया अभियान, यातायात का पढ़ाया गया पाठ, झांसी राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा, जीवन रक्षा थीम के तहत झांसी-खजुराहो हाईवे पर सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान चलाकर वाहन चालकों को निःशुल्क थ्री एम रेडियम स्टिकर वितरित किए गए। साथ ही लोगों को पंपलेट के माध्यम से यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया गया।।भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के प्रोजेक्ट डायरेक्टर देवेंद्र चापेकर के निर्देश पर झांसी-खजुराहो हाईवे प्राइवेट लिमिटेड के प्रोजेक्ट मैनेजर कुलदीप सिंह भदौरिया और नीरज राजोरिया के नेतृत्व में यह अभियान विभिन्न स्थानों पर आयोजित किया गया। इस अवसर पर सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा राज्य स्तरीय पुरस्कार विजेता तथा सीएसआर एवं सुरक्षा मैनेजर फिरोज खान ने कहा कि अभिभावक अपने नाबालिग बच्चों को वाहन की चाबी न दें और वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग न करें। अत्यंत आवश्यक होने पर सुरक्षित स्थान पर वाहन खड़ा कर ही मोबाइल का उपयोग करें, क्योंकि असावधानी जानलेवा हो सकती है। कार्यक्रम में आशीष विश्वकर्मा ने चार पहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट के उपयोग और यातायात नियमों का पालन करने की अपील की। इस दौरान सैकड़ों वाहनों और हेलमेट के पीछे थ्री एम रेडियम स्टिकर लगाए गए। कार्यक्रम में सुरक्षा अधिकारी अमित सिंह, आशीष विश्वकर्मा, रूट पेट्रोलिंग टीम के संजय चंडाल, प्राणवीर सहित आसपास के कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!