Spread the love

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के हुसैनगंजथाना क्षेत्र के कल्यानीपुर गांव के समीप स्थित खेत में धनिया काटते समय किसान को जहरीले सांप ने काट लिया। सांप काटने की जानकारी उसके परिजनों को हुई तो तुरंत उसको इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के कल्यानीपुर गांव निवासी लक्ष्मी चंद्र मिश्रा का 52 वर्षीय पुत्र मनोज मिश्रा गांव के समीप स्थित अपने खेतों में धनिया काटने गया था।

तभी वहां उसको जहरीले सांप ने काट लिया सांप काटने की बात उसने अपने परिजनों को बताई तो परिजन उसको इलाज के लिए हुसैनगंज सीएचसी लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद सरकारी एंबुलेंस के ईएमटी रोहित कुमार व पायलट आशीष के साथ जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वहीं जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं। साथ में अस्पताल पहुंचे उसके पुत्र राज मिश्रा ने घटना के बारे में जानकारी दिया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By