उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के असोथर थानां क्षेत्र के कस्बे के समीप बाइक और ई-रिक्शे की भिड़ंत हो गई। जिसमें दोनों चालक सहित कुल आधा दर्जन लोग घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद तीन को घर जाने की सलाह देते हुए तीन को रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार मलवा थानां क्षेत्र शमशेर का पुरवा गाँव निवासी राजा राम का 40 वर्षीय पुत्र सुरेश अपनी 35 वर्षीय पत्नी सीता देवी 14 वर्षीय पुत्री नेहा देवी, 10 वर्षीय पुत्र रिंकू को लेकर अपने गाँव निवासी श्री पाल के 35 वर्षीय पुत्र होरी लाल के ई-रिक्शे पर परिवार सहित सवार होकर असोथर थानां क्षेत्र के बगहा गाँव रिस्तेदारी में गया था।

वहाँ से वापस लौटते समय जब रिक्शा असोथर कस्बे के समीप पहुंचा। तभी तेज रफ्तार से सामने से आये बाइक सवार से रिक्शे की ज़ोरदार भिडन्त हो गई। जिससे बाइक चालक व रिक्शा चालक सहित रिक्शे पर सवार कुल 6 लोग घायल हो गए। घायल अवस्था मे सभी को इलाज के लिए असोथर स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद शुरेश उसकी पत्नी सीता देवी पुत्री नेहा को घर जाने की सलाह देते हुए

गम्भीर रूप से घायल बाइक चालक व रिक्शा चालक और किशोर रिंकू की हालत गम्भीर देखते हुए सरकारी एंबुलेंस से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वही जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उनका इलाज कर रहे थे। तभी बाइक चालक के परिजन उसको शहर के किसी प्राइवेट अस्पताल इलाज कराने लेकर चले गए।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

