उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की खागा नगर पंचायत में 2026 को अमर शहीद ठाकुर दरियाव सिंह का बलिदान दिवस खागा नगर के गढ़ी स्तिथि स्मारक स्थल पर मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि कृष्णा पासवान विधायक खागा, विशिष्ट अतिथि गया प्रसाद ‘सनेही’ साहित्यकार व गीता सिंह नगर पंचायत अध्यक्ष खागा रही। कार्यक्रम का संचालन महेंद्र नाथ त्रिपाठी ने किया। इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष डॉ. राजकुमार सिंह की पुस्तक “राजनीति का धर्म और धर्म की राजनीति” का विमोचन किया गया। समिति के मंत्री राम प्रताप सिंह और अशोक सिंह ने ठाकुर दरियाव सिंह और उनके पुत्र सुजान सिंह के संघर्ष और उनके बलिदान पर प्रकाश डाला। इस मौके पर जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहे।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

