G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के थरियांव थाना क्षेत्र के एकारी गाँव के समीप रेलवे ट्रैक से ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस ने दो दिन पूर्व 50 वर्षीय अज्ञात महिला का शव बरामद कर पोस्टमार्टम हाउस भेजा था। जहां शोसल मीडिया में वीडियो वायरल होने पर मृतिका की पुत्री राखी देवी ने पोस्टमार्टम हाउस पहुंचकर शव की शिनाख्त अपनी मां ओमवती पत्नी मूलचन्द्र गुप्ता निवासी अंदौली पुलिया के रूप में करते हुए बताया कि उसकी मां का आठ वर्षों से मानसिक संतुलन ठीक नहीं था। और एक मार्च को सुबह दस बजे घर से बिना बताए निकल गई थीं। काफी खोजबीन व ढूढ़ने पर कोई सुराग न लगा। गुरूवार को वीडियो वायरल होने पर उसने शव की शिनाख्त की है। पुलिस ने मृतिका के शव का पोस्टमार्टम कराकर उसके परिजनों को सौंप दिया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share