उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के बकेवर थाना क्षेत्र के जहानाबाद रोड चौराहे पर अनियंत्रित पिकअप पलट गया। जिससे पिकअप पर सवार पांच लोग दबकर घायल हो गई। घायल अवस्था में सभी को इलाज के लिए नज़दीकी स्वास्थ केंद्र पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने एक हालत गम्भीर देखते हुए उसको रेफर कर बाकी घायलो को भर्ती कर उनका इलाज कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के मऊ निवासी अनियंत्रित पिकअप पलटने से करीब आधा दर्जन लोग गम्भीर रूप से घायल हो गए जिसमें हिमांशु 13 वर्ष, फूलचंद 50 वर्ष, छेदीलाल 18 वर्ष शिव भवन 48 वर्ष गम्भीर रूप घायल हो गगए।

राहगीरों की सूचना पर मौके पर पहुंची 108/102 एंबुलेंस के माध्यम से सभी को नजदीक स्वास्थ्य केंद्र पहुँचाया गया। जहां डॉक्टर ने शिव भवन की हालत गम्भीर देखते हुए उसको प्राथमिक उपचार के बाद सरकारी एम्बुलेन्स से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। बाकी सभी घायलों को भर्ती कर उनका इलाज किया जा रहा है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!