उत्तर प्रदेश फ़तेहपुर जिले के विकास भवन सभागार में अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) डॉ0 अविनाश त्रिपाठी की अध्यक्षता में भारत की जनगणना–2027 के प्रथम चरण में मकान सूचीकरण एवं मकान की गणना संबंधी तैयारियों के दृष्टिगत जिला स्तरीय जनगणना समन्वय समिति के सदस्यों को जनगणना 2027 के कार्यों के सफल सम्पादन हेतु प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण जनपद के लिए जनगणना कार्य निदेशालय उत्तर प्रदेश, लखनऊ अजय कुमार उप निदेशक द्वारा दिया गया। उन्होंने चार्ज अधिकारियों (तहसीलदार एवं अधिशासी अधिकारियों) के दायित्व, जनगणना 2027 की प्रारंभिक तैयारियों, फील्ड ट्रेनर की ट्रेनिंग की तैयारी प्रगणक एवं पर्यवेक्षक का डाटा तैयार करने और ऑनलाइन पोर्टल पर अपलोड किए जाने के संबंध में प्रशिक्षण, मकान सूचीकरण एवं मकान की गणना के कार्यों के मॉनिटरिंग के संबंध में प्रशिक्षण दिया गया। अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व डा0 अविनाश त्रिपाठी ने 2027 की डिजिटल जनगणना के संबंध में जानकारी देते हुए कहा कि 2027 की जनगणना दो चरणों मे कराई जाएगी। कहा कि प्रथम चरण में मकान सूचीकरण और मकान की गणना की जाएगी। जनगणना 2027 के कार्यान्वयन एवं सफल संचालन हेतु जिला स्तरीय जनगणना समन्वय समिति का गठन किया गया है । कहा की 2027 की डिजिटल जनगणना होगी। यह 1872 से जारी श्रृंखला में 16वीं जनगणना और स्वतंत्रता के बाद से आठवीं जनगणना होगी। कहा की डिजिटल मोड में होने वाली यह पहली जनगणना होगी। डाटा संग्रह प्रगणकों के स्मार्टफोन पर समर्पित मोबाइल ऐप के माध्यम से किया जाएगा तथा जनगणना प्रबंधन एवं निगरानी सीएम एमएस पोर्टल के माध्यम से की जाएगी। कहा कि पहली बार परिवारों के पास वेवपोर्टल के माध्यम से स्व गणना(Self Enumeration)का विकल्प होगा अर्थात अपनी गणना स्वयं करवा सकेंगे। जिसे बाद में प्रगणक द्वारा सत्यापित कर दर्ज कर लिया जाएगा। कहा की प्रथम चरण 22 मई से 20 जून 2026 (जिसकी स्व गणना अवधि 07 मई से 21 मई 2026 है) में मकान सूचीकरण एवं मकान की गणना की जाएगी जिसमें सभी भवनों जनगणना मकान और परिवारों की पहचान करना उन्हें व्यवस्थित रूप से सूचीबद्ध करना होगा तथा मकान से संबंधित सूचना जैसे फर्श की सामग्री, दीवार की सामग्री एवं छत की सामग्री , आवास की स्थिति,सुविधाओं और संपत्तियों पेयजल का स्रोत शौचालय तक पहुंच पर महत्वपूर्ण डाटा एकत्र करना होगा। इसी प्रकार द्वितीय चरण समय सीमा 9 से 28 फरवरी 2027 तक है जिसकी संदर्भ तिथि 1 मार्च 2027 व समय 00:00:00 Hour है। अपर जिलाधिकारी ने कहा कि जनगणना के कार्य में गुणवत्ता का विशेष ध्यान दिया जाए कोई भी डाटा छूटने न पाए । कहा कि त्रुटि रहित डाटा हो इसका विशेष ध्यान रखा जाय। जनगणना के कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही ना हो गंभीरता से डाटा एकत्र किया जाए। इस अवसर पर उपजिलाधिकारी खागा, बिन्दकी, जिला पंचायत राज अधिकारी , जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी , जिला विद्यालय निरीक्षक , जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी, तहसीलदार नायब तहसीलदार व अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!