उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले में जल महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन कर जिला परियोजना प्रबंधन इकाई ने किया ग्रामीणों को जागरूक जल जीवन मिशन के अंतर्गत कार्यरत जिला परियोजना प्रबंधन इकाई ने विकास खण्ड भिटौरा की ग्राम पंचायत बसोहनी में जल महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन कर जल संरक्षण, शुद्ध जल प्रयोग, और अशुद्ध जल से होने वाले रोगों के प्रति लोगों को जागरूक किया। जिला परियोजना प्रबंधन इकाई से आई0एस0ए0 कोआर्डिनेटर शिवबहादुर सिंह चन्देल ने बैठक में ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन मिशन प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री की स्वपनिल योजना है। हम सभी को जल संचय के तरीकों को अपना कर जल को संरक्षित करना होगा ताकि हमारी आने वाली पीढ़ी को जल के लिए संघर्ष न करना पड़े।सी0बी0 टी0 स्वाति अवस्थी ने दूषित पानी से होने वाली जल जनित बीमारियों ,जल संरक्षण एवं शुद्ध पेयजल जल के सदुपयोग के बारे में बताया। उन्होंने ने कहा सभी ग्राम पंचायतों में हर घर मे नल के माध्यम से शुद्ध पेयजल आपूर्ति की सरकार की योजना तीब्र गति से चल रही। जल्द ही सभी घरों में नल के माध्यम से शुद्ध पेयजल प्राप्त होगा। बैठक में प्रोजेक्ट मैनेजर मो0 सऊद सिद्दीकी, जी0 आई0 एस0 एक्सपर्ट जितेन्द्र यादव, ग्राम प्रधान रामबाबू, श्रवण कुमार, पारस, शैलेन्द्र तिवारी, महेंद्र, अनिल दत्त, धीरज पाल, हरिओम, सुरेंद्र पाल सहित ग्राम पेयजल एवं स्वच्छता समित के सदस्य तथा अन्य ग्रामीण उपस्थित रहे।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!