Spread the love

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के सरकंडी गांव में अपने घर की छत से सीढियो से उतरते समय बृद्ध का पैर फिसल गया। जिससे वह सीढियो के रास्ते नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। हादशे कि जानकारी उसके परिजनों को हुई तो तुरन्त उसको इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के सरकंडी गांव निवासी स्वर्गीय छेदा लाल का 75 वर्षीय पुत्र राम शंकर अपने घर की छत से सीढियो से उतर रहा था।

तभी सीढियो पर उसका पैर फिसल गया और वह सीढियो के रास्ते नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की जानकारी उसके परिजनों को हुई तो तुरन्त उसको इलाज के लिए बिंदकी सीएचसी लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद सरकारी एम्बुलेन्स से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वहीं जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By