G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की सदर कोतवाली क्षेत्र के नेशनल हाईवे 2 पर स्थित नउवा बाग में सर्विस लाइन पर ई-रिक्शे ने बाइक को ज़ोरदार टक्कर मार दिया। रिक्शे की टक्कर से बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार रायबरेली जनपद के लालगंज थाना क्षेत्र के पूरे बैजू बैहरमपुर गांव निवासी राजाराम का 40 वर्षीय पुत्र मानसिंह बाइक पर सवार होकर घर से फतेहपुर जनपद मलवा थाना क्षेत्र के माधवपुर गांव अपनी रिश्तेदारी में जा रहा था।

जब उसकी बाइक सदर कोतवाली क्षेत्र के नेशनल हाईवे 2 पर नउवा बाग में सर्विस लाइन पर पहुंची तभी तेज रफ्तार ई-रिक्शे ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दिया। रिक्शे की टक्कर से बाइक चालक मानसिंह रोड पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। फोन कर घटना की सूचना सरकारी एंबुलेंस को दी गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एंबुलेंस के ईएमटी सुशील कुमार व पायलेट राकेश सिंह ने घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share