उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले में समाजवादी पार्टी की मासिक बैठक शनिवार को प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार आयोजित की गई। बैठक में मुख्य रूप से एसआईआर संबंधी समीक्षा, 15 मार्च को मान्यवर कांशीराम की जयंती की तैयारियों तथा सामाजिक न्याय पीडीए कमेटियों के गठन को लेकर रणनीति पर चर्चा की गई। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में जनपद के सांसद नरेश उत्तम पटेल मौजूद रहे। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष सुरेंद्र प्रताप सिंह ने की, जबकि संचालन जिला महासचिव चौधरी मंज़र यार ने किया। बैठक के दौरान पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को संगठन को मजबूत बनाने और आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए जिम्मेदारियां सौंपी गईं। साथ ही सामाजिक न्याय पीडीए कमेटियों के गठन को लेकर भी विस्तृत चर्चा की गई। बैठक के अंत में छात्र सभा के पूर्व जिलाध्यक्ष सऊद अहमद के पिता अय्यूब अहमद प्रधान के आकस्मिक निधन पर दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई। इस अवसर पर संतोष द्विवेदी, वीरेंद्र यादव, दलजीत निषाद, रामकृपाल सोनकर, शमीम अहमद, कमलेश वर्मा, डॉ. राम नरेश पटेल, धर्मपाल पटेल, महेंद्र निषाद, मनोज यादव, एडवोकेट सुघर लाल यादव, संगीता राज पासवान, आरती पाल, रत्ना रत्नेश, डॉ. अमित पाल, प्रेमनाथ विश्वकर्मा, जेपी यादव, राजकरण विश्वकर्मा, एडवोकेट संदीप श्रीमाली, सोनू कोरी, सुहैल खान हेमू, इंजीनियर सिद्धार्थ गौतम, जितेंद्र पासवान, प्रदीप सोनकर, ज्ञान सिंह, नागेंद्र सिंह, हीरा लाल साहू, गार्गीदिन बाजपेयी, अरुण यादव, चंद्रशेखर बेदी, जयकरन यादव, सुमित साहू, राम गुलाम जाटव, रईस अहमद, नूरजहां, कमलेश निषाद, लीलावती राज पासी, मनोज लोधी, विष्णु सोनकर, प्रमोद यादव, इब्राहिम अहमद, ललित यादव, सत्यप्रकाश यादव, कमलेश कुमार, शत्रुघ्न यादव, नरेश उमराव, अभिषेक उमराव, डॉ. रईस रहमानी, गिरजा शंकर विश्वकर्मा, धर्मपाल यादव सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!