उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले में अपना दल (एस) के पटेल नगर स्थित जिला कार्यालय में शनिवार को मासिक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष शैलेन्द्र पटेल ने की, जबकि संचालन जिला महासचिव अरुण पटेल ने किया। बैठक में संगठन की मजबूती और आगामी गतिविधियों को लेकर विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई। इसमें मुख्य रूप से पिछली बैठक की कार्यवाही की समीक्षा, सक्रिय सदस्यता अभियान को गति देने, पंचायत चुनाव की तैयारियों, विधानसभा अध्यक्षों तथा जोन अध्यक्षों के कार्यों की समीक्षा और बनाए गए सक्रिय सदस्यों के विस्तार को लेकर विचार-विमर्श किया गया। जिलाध्यक्ष शैलेन्द्र पटेल ने कहा कि संगठन को मजबूत बनाने के लिए सभी कार्यकर्ताओं को सक्रिय रहकर सदस्यता अभियान को तेज करना होगा और पार्टी की नीतियों को गांव-गांव तक पहुंचाना होगा। बैठक में प्रदेश सचिव युवा मंच अजीत सिंह चांसलर, वीरेंद्र सिंह पटेल, ब्रजेश पाल, डॉ. एन.आर. शर्मा, सर्वेश कुमार, प्रभात कुमार, शिवशरण निषाद, कांति कुशवाहा, आशु सिंह, रवेंद्र प्रताप सिंह, राजू पटेल, पदम सिंह पटेल, सुनील कुमार, हरिश्चंद्र पटेल, बिनोद कुशवाहा, हिमांशु पटेल, योगेंद्र सिंह राणा, आलोक पांडेय, मो. उस्मान, दीपू पटेल, रवी साहू, विजय पाल सिंह, डॉ. रामबाबू पटेल, सीता देवी, सुशीला सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!